हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। युवा जागृति शक्ति संगठन की ओर से ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम डालूवाला खुर्द प्राइमरी विद्यालय में फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने भरपूर सहयोग किया, ग्रामवासियों ने युवा जाग्रति शक्ति संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की और युवाओं ने संगठन के साथ जुड़कर कार्य करने की इच्छा जाहिर की। वहीं कार्यक्रम मेें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन सिखोला ने कहा कि वृक्ष को लगाने के साथ ही उनका पालन करना भी उतना ही आवश्यक है, एक पौधे का मरना किसी भ्रूण हत्या के समान है कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की महिला सशक्तिकरण की राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र राठौड़ ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम में अमन सिखोला, रविन्द्र राठौड़, रीमा गुप्ता, पूनम चौहान, मोहित राठौड़, शचीकू सैनी, पिंका, विनय, शुभम, चंद्रप्रकाश आदि उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours