हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। प्रवीता देवी पुत्री यशपाल निवासी बाकरपुर ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि दिनांक 5.7.2019 को लगभग समय 6:47 पर दिन में राखी पत्नी विमल पुत्र राधेश्याम, स्वाति पुत्री विमल, राशि पत्नी मुकेश निवासी ग्राम बाकरपुर एक होकर जबरदस्ती हमारे घर में घुस आए और मेरी भाभी व बच्चों के साथ मारपीट की और हमारे कपडे तक फाड़ दिए, इस दौरान इन्होंने हमें बेइज्जत करना चाहा और मेरी भाभी का भी गला घोटा, शोर शराबा सुनक आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हमें इनके चंगुल से बमुश्किल बचाया, इस दौरान आरोपी जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे, पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई थी इसी क्रम मे लक्सर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours