हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। सुबह देवबंद में हुई भीषण दुर्घटना में 5 महिलाओं व एक पुरुष की मौत हो गई जबकि बच्चों और महिलाओं समेत 22 से अधिक लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह दुर्घटना देवबंद ओवरब्रिज से उतरते वक्त हुई। देवबंद में करीब 3 किलोमीटर लंबा ओवरब्रिज है। सुबह करीब 10:00 बजे ओवरब्रिज पर उतरते वक्त डीसीएम और स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और डीसीएम भी पलट गई।
                  देखें वीडियो: ग्रामीण
दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम में 20 से अधिक महिलाएं और बच्चे सवार थे यह सभी तेहरवीं में शामिल होने के लिए खतौली जा रहे थे।  एक्सीडेंट हाेते ही दुर्घटना स्थल चीख पुकारों की आवाज से गूंज उठा। इसी दौरान हाइवे से जा रहे देवबंद विधायक कुंवर बृजेश भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से निकलवाते हुए पुलिस को भी सूचना दी। 
     देखें वीडियो: क्षेत्राधीकारी अजय शर्मा
इसके बाद पुलिस ने राहगीरों के साथ मिलकर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया और बाकी सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सहारनपुर रेफर कर दिया गया एक्सीडेंट में घायल हुए सभी घायलाें में से जिनकी हालत बेहद गंभीर थी ऐसे 10 से अधिक घायलों को सहारनपुर से भी हायर सेंटर भेजा गया है। इस घटना से मेघराज पुर गांव में मचा कोहराम डीसीएम में सवार महिलाएं बच्चे और पुरुष एक ही कुटुंब के थे और यह सभी देवबंद क्षेत्र के गांव मेघराजपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना के बाद जब गांव में खबर मिली तो पूरे गांव में दुख फैल गया। बड़ी संख्या में गांव के लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।

एंबुलेंस पड़ गई कम:
यह दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि एंबुलेंस की कमी पड़ गई। बाद में प्राइवेट अस्पतालों की एंबुलेंस बुलाकर विधायक और स्थानीय प्रशासन ने घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया।

कार सवार युवकों को भी लगी हल्की चोटें:
जिस कार से डीसीएम टकराई उस कार में तीन युवक सवार होना बताया जा रहा है। उन तीनों को भी हल्की चोटें आई हैं उन्हे मेरठ भर्ती कराया गया है।

इन की हुई मौत:
दुर्घटना में जिन महिलाओं की मौत हुई है उनके नाम गीता, सुशीला, मूर्ति और रोशनी बताए जा रहे हैं। यह चारों महिलाएं मेघराजपुर गांव की ही रहने वाली हैं। गंभीर रूप से घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हाय सेंटर मैं भी उपचार के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई जिसमें एक महिला व एक पुरुष है इस पूरी दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours