हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत ने मेला नियंत्रण भवन- सी०सी०आर० में हरिद्वार महाकुम्भ मेला-2021 में होने वाले प्रस्तावित कार्य की समीक्षा की उन्होंने कहा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनने वाली इम्पावर्ड समिति की बैठक से सम्बन्धित स्वीकृत कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट तीन दिनों के अन्दर प्रस्तुत करें, मेलाधिकारी ने यह भी कहा कि नये प्रस्तावित कार्यों की औचित्य सहित समीक्षा की जायेगी, मेलाधिकारी ने कहा स्थाई एवं अस्थाई प्रकृति के कार्यों के गुणवत्ता पर विशेष बल दिया जाए, मेलाधिकारी ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन करेंगे, उन्होंने कहा हरिद्वार महाकुम्भ मेला-2021 के लिए होने वाली व्यवस्थाओं के सुचारू रूप से सम्पादन हेतु कार्यों का अन्तिम चयन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनने वाली इम्पावर्ड समिति करेगी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनने वाली इम्पावर्ड समिति की बैठक देहरादून सचिवालय में 17 जुलाई को निश्चित की गई है, बैठक में उप मेलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण कृष्ण कुमार मिश्रा, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग हरीश पांगती, अधिशासी अभियन्ता लोक निमार्ण विभाग सत्यवीर सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत बी०एस०पंवार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई डी०के०सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल एवं ओ०एस०डी० मेला महेश चन्द्र शर्मा इत्यादि मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours