हरिद्वार की गूंज (24*7)
(संजय राजपूत) मेरठ। जिले से गुमशुदा होने वाले व्यक्तियों की बरामदगी के लिए पुलिस कितनी 'फिक्रमंद' है, इसकी एक बानगी मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पर देखने को मिली। दौराला क्षेत्र से तीन महीने से लापता चल रहे युवक के परिजन एसएसपी कार्यालय पर फूट-फूट कर रोए। परिजनों ने युवक की पत्नी और उसके मायके वालों पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस पर इस मामले में कार्यवाही न किए जाने का आरोप लगाया। जिसके बाद एसपी क्राइम ने थाना पुलिस को मामले में कार्यवाही के आदेश दिए हैं। दरअसल, मवाना के मवि गांव की निवासी फिरदौस और उसकी पुत्री सलमा दर्जनों परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। सलमा ने बताया कि उसका भाई नाजिम 3 महीने 10 दिन पहले मवाना के पलड़ा निवासी अपनी पत्नी गुलिस्ता को मायके से लेने के लिए गया था। सलमा ने बताया कि इसी के बाद से उसका भाई नाजिम लापता है। उसने आरोप लगाया कि उसकी भाभी गुलिस्ता और उसके मायके वालों ने उसके भाई नाजिम की हत्या कर दी है। आरोप है कि दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस आरोपियों से कोई पूछताछ नहीं कर रही है। मीडिया के सामने दुखड़ा रोते हुए लापता नाजिम की मां फिरदौस ने दहाड़े मार-मार कर रोना शुरू किया दो कार्यालय परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी आनन-फानन में पीड़ितों को एसएसपी कार्यालय के अंदर ले गए। जन सुनवाई कर रहे एसपी क्राइम डॉक्टर बीपी अशोक ने पीड़ितों की शिकायत सुनते हुए थाना पुलिस को कार्यवाही के आदेश दिए हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours