हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा है पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक युवक कच्ची शराब लेकर खानपुर से लक्सर की ओर आ रहा है पुलिस ने जेके टायर कंपनी के निकट शनि देव मंदिर के पास 10 लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा और कोतवाली ले आए, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुबोध पुत्र कल्लू निवासी मुंडाखेड़ा बताया है। वहीं कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है उनका कहना है कि क्षेत्र में इस तरह के कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है यदि कोई क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours