हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी की बैठक भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय बीएचईएल सेक्टर 3 में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने किया और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डीसी नौटियाल ने की। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस बैठक में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए नई यूनियनों का गठन हो और नए कर्मठ, जुझारू सदस्य जोड़ने पर विचार किया गया। जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने कहां की भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध जितने भी युनियन है उन सब की बैठक जल्द ली जाएगी और उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाए जाने को लेकर जोर दिया और उन्होंने सभी यूनियनों की कार्यकारिणी को भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने बीएमएस की रीति नीति के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्र में श्रमिक हित में बीएमएस की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि यह सब संगठित एवं स्वच्छ कार्यशैली का नतीजा है की आज संगठन को इतनी मजबूती मिली है। जिला अध्यक्ष डीसी नौटियाल ने कार्यकर्ताओं के मध्य सामंजस्य होने के साथ साथ संगठित होकर मजदूरों के हित में कार्य करने की निष्ठा पर बल दिया साथ ही बीएमएस के कार्य को और अधिक क्षेत्र में बढाने पर जोर दिया। जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि बहुत जल्द जिलाधिकारी से मुलाकात कर सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन को पूरे जिले भर में लागू करवाया जाएगा। जिला संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि मजदूर हित में कार्य करने के साथ ही राष्ट्र एवं समाज के हित में भी कार्य करने की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में उपस्थित जिला संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष हरीश तिवारी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूजा रानी निषाद, जिला उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी,  जिला सह मंत्री ललित पुरोहित, जिला कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य हीरा सिंह बिष्ट,  ममता शर्मा, सतीश वरी ज़ख्मोला, जिला सह मंत्री चंद्रशेखर चौहान, महेंद्र सिंह, पवन कुमार , राजवीर सिंह, अवनीश कुमार एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours