हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी एवं मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार विनीत तोमर ने कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में जनता मिलन कार्यक्रम में आज जनता की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारीगणों को संवेदनशील तथा अनुशासित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निश्चित समय सीमा के अन्दर, प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करें। शिकायतों को पेन्डिंग न रखें। सभी विभाग आपस में समन्वय से कार्य करें। यदि किसी समस्या के निराकरण में किसी प्रकार की परेशानी आती है तब अपने वरिष्ठों से मार्गदर्शन प्राप्त कर उचित कार्यवाही करें।बजनता मिलन में प्रमुख रूप से चकबन्दी, हैंडपंप, आधार कार्ड, छात्रवृत्ति, भूमि विवाद, जलभराव निकासी, पेयजल आपूर्ति, अवैध निर्माण आदि की शिकायतें प्राप्त हुई। कुल 39 शिकायतें पंजीकृत की गयी, जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निराकरण के निर्देश दिये गये। सुल्तानपुर ओसपुर से बेगवती द्वारा घर के आगे जलभराव की समस्या, मोहनपुरा रूड़की से ग्रामीणों द्वारा जलभराव की शिकायत की गयी तथा ग्राम प्रधान पर सफाई व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया गया दोनों शिकायतों में जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में डीपीआरओ हरिद्वार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। रूडकी डबल फाटक रतनका पुरवा में सरकारी सड़क पर दबंगों द्वारा दीवार निर्माण की शिकायत, बालकृष्ण शर्मा द्वारा बोंगला बहादराबाद में पेयजल की आपूर्ति बाधित होने तथा जल संस्थान द्वारा टैंक से पेयजल आपूर्ति की शिकायत दर्ज कराई, बुड्ढाहेडी में सरकारी ट्यूबलेल से पानी न मिलने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा दर्ज करायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री बी.के मिश्र, डिप्टी कलेक्टर सोहन सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी श्रीमती स्मिता परमार, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र श्रीमती अंजनी रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री आर.एस.बर्थवाल सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours