हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार के सांसद केंद्र की मोदी सरकार में मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में उनके कार्यालय पर प्रतिनिधि मंडल के साथ शिष्टाचार भेंट करते पूर्व कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात के दौरान संजय चोपड़ा ने उत्तराखंड में निजी स्कूलों की मनमानी व फीस जैसी बढ़ोतरी के मुद्दे पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को सामाजिक संगठनों की ओर से शिक्षा के व्यवसाय पर लगाम लगाने को लेकर कई प्रस्ताव दिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से यह भी मांग की युवक-युवतियों को दृष्टिगत रखते हुए सरकारी कोचिंग सेंटरो में उच्च शिक्षा के लिए न्यूनतम दरो पर उच्च शिक्षा की व्यवस्था व केंद्रीय विश्वविद्यालय में हर वर्ग की शिक्षा दी जा सके उसका निर्माण शीघ्र कराया जाए। इस अवसर पर हरिद्वार के सांसद, केंद्रीय भारत संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासित करते हुए कहा शीघ्र ही भारत सरकार उत्तराखंड में शिक्षा की संभावनाओ को दृष्टिगत रखते हुए हरिद्वार को शिक्षा का हब बनाया जाएगा। उन्होंने कहा निजी विद्यालयों की मनमानी की शिकायतों को दृष्टिगत अध्यन किया जा रहा है शीघ्र ही इसके लिए विधिवत रूप से कड़े कदम उठाये जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हरिद्वार की जनता ने मुझे अपना अपार, प्यार, आशीर्वाद दिया है मेरी प्राथमिकता होगी कि हरिद्वार के लिए शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ हर वर्ग में विकास किया जाना मेरा लक्ष्य है, इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा यदि भारत सरकार द्वारा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के रचनात्मक व सार्थक प्रयास से हरिद्वार को शिक्षा के क्षेत्र में यदि प्राथमिकता दी जाती है तो हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के युवक-युवतियां अपने निजी निवास क्षेत्र में ही शिक्षा अर्जित कर सकेंगे इसके लिए भारत सरकार को हरिद्वार को प्राथमिकता व तर्जी दी जानी चाहिए, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनके कार्यालय पर प्रतिनिधि मंडल में भेंट करते विवेक त्यागी, राजीव गौर, मुकेश सिंह, भूपेंद्र, मनोज कुमार, ओमप्रकाश, मनीष शर्मा आदि प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours