हरिद्वार की गूंज (24*7)
(संजय राजपूत) मेरठ। फर्जी एएसआई बनकर युवतियों से दोस्ती करने का दवाब बनाने वाले मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र के रहने वाले सुमित गुर्जर को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर फेसबुक पर युवतियों से जबरन दोस्ती करने का दबाव डालता था और इंकार करने पर युवतियों को ब्लैकमेल करने की धमकी देता था।इसी तरह का एक मामला थाना गंगानगर में दर्ज किया गया जिसमें पीड़ित गोल्डी धामा ने बताया कि उक्त व्यक्ति उसकी बहन को धमका रहा है और जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो दरोगा जी फर्जी निकले। आरोपी के पास से बैच, टोपी, बेल्ट, आधार कार्ड, मोबाईल और सीआरपी लिखे बैच बरामद कर लिए गए हैं। सुमित गुर्जर के पकड़े जाने के बाद भी उसके हौसलों पर कोई अन्तर नहीं देखा जा रहा था मगर गहनता से पूछताछ करने पर पता उसने बताया कि वह ये सक बाकम लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए करता है। पुलिस ने सुमित को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जल्द ही उसे जेल भेज दिया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours