हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नवनियुक्त मेला अधिकारी जो हरिद्वार में अपने कार्यों से चर्चाओं में रहने वाले व लाखों लोगों के चाहने वाले दीपक रावत तथा नवनियुक्त डीएम हरिद्वार दीपेंद्र चौधरी का कांग्रेस सेवादल की टीम ने फूलों का बुका भेट कर स्वागत व अभिनंदन किया। वही मंजु रानी हरिद्वार महानगर अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ने दीपक रावत की प्रशंसा करते हुए बताया कि दीपक रावत ने डीएम पद पर अपने कार्यकाल मे बहुत ही अच्छा और सराहनीय कार्य किये है जो प्रशंसा के लायक है वहीं प्रदेश महिला सचिव लक्ष्मी मिश्रा ने बताया कि दीपक रावत मेला अधिकारी बहुत नेक दिल इंसान है और हमेशा अपने कार्य को लेकर चर्चाओं में रहे हैं उन्होंने कहा कि दीपेंद्र चौधरी नवनियुक्त डीएम हरिद्वार भी बहुत अच्छे और नेक दिल इंसान है जिनको हरिद्वार के लिए चुना गया है और कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता आशा करते हैं कि वह इस जनपद की भागडोर को बहुत अच्छी तरीके से संभालेंगे। कांग्रेस सेवादल हरिद्वार महानगर अध्यक्ष मंजू रानी, प्रदेश महिला सचिव लक्ष्मी मिश्रा, जमसेद अली, मोहन सैनी, मनोहर भट्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours