हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग के जिम्मेदार अधिकारियों को पिछले कई महीने से बार बार अवगत कराने के बावजूद उनके पास सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के कारणों को खत्म करने में रुचि नही ले रहे थे। आखिर में हरिद्वार की गूंज और समाज के जिम्मेदार पत्रकार होने के नाते देर रात को स्वयं ही वाहन चालकों को अवगत कराने हेतु कुछ संसाधन जुटाए गए। ताकि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण कोई अप्रिय घटना न घटे। विभिन्न प्रकार की मीटिंग- मीटिंग चिट्टी चिट्टी- खेलने के बावजूद काफी स्थानों पर गड्डे भरने शौचालय की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था भली भांति से नही हुई है। 
कारण समाज के जिम्मेदार जनता और मीडिया के सुझाव / शिकायत दर्ज होने का कोई निश्चित नम्बर या प्लेटफार्म न होना। ऐसे मैं जब कावड़ मेला शुरू होने को हैं तो उसकी कुशलता पूर्वक सम्पन्न होने हेतु अब भगवान के ही भरोसे हैं।
हालाकि अंततः एन एच के अधिकारी संजीव कुमार ने चित्र में दिखाए गए दुर्घटना सम्भावित स्थल का तत्काल समुचित समाधान करने का आश्वासन दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours