हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के अतंर्गत गांव इक्कड़ कला में बारिस के चलते मकान के बराबर से निकल रहे नाले की वजह से एक मकान ध्वस्त हो गया है। पिड़ित इंतजार ने बताया कि इस नाले का 2 साल पहले प्रस्ताव हो गया था लेकिन ग्राम प्रधान की घोर लापरवाही के चलते इस नाले को नहीं बनाया गया है। लगातार बारिश होने के कारण नाले में पानी बढ़ता रहा और दीवार खिसती रही। जिससे पूरा मकान ध्वस्त हो गया है। पीड़ित इंतजार ने बताया कि लगभग 10 से 12 लाख का नुकसान हुआ है
देखें वीडियो: पीड़ित
मकान के गिरने से पीड़ित इंतिजार की पत्नी अफसहा भी चोटिल हो गई, महिला के सिर और नाक पर चोट लगी हैै और एक दांत भी टूट गया है जिसको उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर पीड़ित को वापस घर भेज दिया है, एक छोटा बच्चा ढेड़ वर्ष अखलद दहशत में बताया जा रहा है यह मामला रात्रि लगभग 8, 9 बजे का है,
देखें वीडियो: प्रकाशवीर लेखपाल तहसील हरिद्वार
गनीमत रही कि छोटे-छोटे बच्चे इस मकान में खेलते, बैठते थे वह घटना के समय नहीं थे अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था और अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ सकता था वहीं लेखपाल प्रकाश वीर ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त मकानों की जांच की और जल्द ही प्रशासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही और बताया कि जो भी उचित मुआवजा होगा वह दिलाया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours