हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। गुरु शिष्य परंपरा को समर्पित गुरु पूर्णिमा महापर्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। प्रथम दिन हरिद्वार जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों के बीच कविता पाठ प्रतियोगिता एवं सायं गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तो वहीं दूसरे दिन विशेष ध्यान साधना, जन जागरण रैली एवं गुरु महिमा पर विशेष सत्संग आयोजित होगा। महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 16 जुलाई को होगा। इस दिन गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी युगऋषि पूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के प्रतिनिधि रूप में गायत्री महामंत्र की दीक्षा देंगे। पश्चात् सत्संग हॉल में पर्व पूजन एवं श्रद्धेय डॉ. पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी का विशेष उद्बोधन होगा। साथ ही विभिन्न संस्कार भी निःशुल्क सम्पन्न कराये जायेंगे। सायं गायत्री दीपमहायज्ञ का आयोजन होगा। उक्त जानकारी व्यवस्थापक श्री शिवप्रसाद मिश्र ने दी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours