हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। बजरंग दल के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती हिंदू-द्रोही व देश विरोधी इस्लामिक जिहादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग को ज्ञापन दिया। एसडीएम और सीओ के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा कि गोतस्करों और गोहत्यारों की मॉब लिचिंग के नाम पर देश भर में हिंसक प्रदर्शन कर उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बना बहुसंख्यक समाज में खौफ का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी के नेतृत्व में हाईवे स्थित पीडब्लूडी गैस्ट हाउस के निकट राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार और सीओ अजेय शर्मा को दिया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि इस्लामिक जिहादी संगठन देश विरोधी एवं सामाजिक विरोधी गतिविधियों से बहुसंयक समाज के धर्मस्थलों को निशाना बना रहे हैं। वहीं मॉब लिचिंग के नाम पर छुटपुट घटनाओं को बढ़ाचढ़ाकर बताया जा रहा है। और भोले भाले ग्रामीणो व गोरक्षकों और राम भक्तों एवं राष्ट्रवादियों को बदनाम किया जा रहा है। ज्ञापन में देश में बढ़ रही लव जिहाद, धर्मातंरण और पलायन की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जिहादी व सैक्यूलरवादियों द्वारा किए जा रहे मिथ्या प्रचार को रोकने की मांग की। ज्ञापन देने वालो में विकास त्यागी, रामपाल पुंडीर, पंकज त्यागी, श्यामवीर त्यागी, सन्नी त्यागी और हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours