हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हरिद्वार के उप निरीक्षक राकेश भट्ट, हे०कानि० हेमलता पांडेय, कानि० राकेश कुमार द्वारा एक बालक जिसका नाम पता अज्ञात उम्र लगभग 1 वर्ष जो कल रात राजकीय अस्पताल हरिद्वार में लावारिस अवस्था में मिला, लोगों ने बताया कि इस बच्चे की मां को बेहोशी की हालत में भर्ती किया गया है अस्पताल में जानकारी ली गई तो पता चला कि रात्रि 8:00 बजे एक महिला जिसका नाम पता अज्ञात उम्र 30 वर्ष को नशे की हालत में भर्ती किया गया था जो होश आने पर अस्पताल से फरार हो गई, बच्चे की माता की तलाश की, लेकिन नहीं मिली, बच्चे का मेडिकल कर बच्चे को आश्रय दिलवाने हेतु सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया, सीडब्ल्यूसी द्वारा बच्चे को श्री राम आश्रम श्यामपुर हरिद्वार में रखने के आदेश दिए गए और टीम द्वारा बालक को श्री राम आश्रम में रखा गया, पुलिस द्वारा बच्चे के परिजनों की तलाश की जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours