हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आगामी कावड़ मेला 2019 के दौरान सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था चलाये जाने के लिए यातायात पुलिस जनपद हरिद्वार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर तिराहा डायवर्जन, मीरापुर तिराहा डायवर्जन, देवबंद, गागलहेड़ी, हरबर्टपुर आदि स्थानो पर जाकर कांवड़ मेले के दौरान लागू किए जाने वाले यातायात प्लान की जनसाधारण को जानकारी दी गई। 
यातायात  डायवर्जन  एवं यातायात प्लान से संबंधित फ्लेक्सी, बोर्ड मुख्य तिराहों, चौराहों एवं डायवर्जन स्थलों पर लगाए गए हैं ताकि कांवड़ मेला प्रारंभ होने से पूर्व ही यातायात प्लान का जनसाधारण में प्रचार प्रसार कर जानकारी प्रदान की जा सके। जिससे कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों व जनसाधारण को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। 
आपको बता दें कि आगामी कावड़ मेले को लेकर प्रशासन कोई भी चूक नहीं करना चाहता है प्रशासन कांवड़ मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पूर्ण रूप से सुविधा उपलब्ध कराने की हर संभव प्रयास में लगा हुआ है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours