हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को गंभीरता पूर्वक सुना, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र में दूसरी बार सत्ता की बागडोर संभालने के पश्चात अपने मन की बात से कार्यकर्ताओं में कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात से कार्यकर्ताओं को ऊर्जा के साथ-साथ उन्हें राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में भी अधिक मेहनत और लगन से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने कहा कि आज पार्टी कार्यकर्ताओं के बलबूते ही की सरकार पूरे बहुमत के साथ दोबारा केंद्र में स्थापित हुई है। पूर्व जिला महामंत्री गौरव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने समय-समय पर मन की बात कर पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है। आज देश श्री मोदी के नेतृत्व में विकास की ओर लगातार गतिशील है और विश्व के पटल पर भारत अपना कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर अशोक शर्मा आर्य, अनूप शर्मा, नीरज अग्रवाल , देशबंधु गुप्ता, अमित प्रजापति, तनुज राठी, बीएल अग्रवाल, मनोज जैन, अभिमन्यु, यशमेहंदी रत्ता, सुशील कश्यप, गौरव मेहंदीरत्ता, रजनीश गुप्ता, सचिन वर्मा, शुभम शर्मा, अनुराग कौशिक, दीपक पांडे, नितिन कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours