हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी द्वारा आगामी कावड़ मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षो को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 08 जुलाई 2019 को थाना झबरेड़ा, श्यामपुर, रुड़की पुलिस द्वारा आगामी कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए तथा सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से स्थानीय लोगों, ग्राम प्रधानों की मीटिंग ली गई। साथ ही कांवड मेले के दौरान आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से, LIU, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों तथा मीडिया कर्मियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी तैयार किया गया। तथा इलाके के व्यक्तियों को Security Nodal officer बना कर अलग से ब्रीफ किया गया है। तथा व्यपारियों को रेट लिस्ट लगाने, कांवड मेले के दौरान आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से समिति गठित की गई एवं Spo की नियुक्ति की गई है। साथ ही विगत वर्षों में कावड़ के दौरान आई परेशानियों के संबंध में सुझाव तथा समाधान भी लिए गए। जिससे सकुशल कावड़ मेले को संपन्न किया जा सके तथा किसी भी श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना उठानी पड़े।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours