हरिद्वार की गूंज (24*7)
(सन्नी तोमर) बहादराबाद। सोमवार शाम 6 बजे बहादराबाद एस०सो राजीव उनियाल के नेतृतव में बहादराबाद चौकी में कावड़ मेले को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त व्यापारी समिलित रहे, राजीव उनियाल ने बताया की आगामी 16 जुलाई से जल चढ़ने तक सभी मांस की दुकानें बंद रहेंगी, अगर इस दौरान कोई दुकानदार अपनी दुकान पर कच्चे या पक्के मांस का व्यापार करता है तो उसके साथ सकती बरती जायेगी, उन्होंने व्यापारियों को ये भी समझाया की कोई भी दुकानदार अपनी दुकान पर लोहे की पाईप से टैंट ना लगाये टैंट लगाने के लिए बॉस या लकड़ी की बल्ली का इस्तेमाल करे, क्योकि टैंट में लाइट भी लगती है और सावन में बारिश भी होती है बारिश के कारण लोहे की पाईप में करंट आ जाता है जिससे किसी कावड़िए को करंट भी लग सकता है इसी लिए लकड़ी की बल्ली का  इस्तेमाल करे, अगर कोई कावड़िया आपके होटल या ढाबे पर खाता पिता है तो उसके सामान का भी धियान रखे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours