समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें



हरिद्वार की गूंज (24*7) 
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। स्पर्श गंगा टीम द्वारा पूरे उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न राज्यों में पौधारोपण एवं जल संरक्षण अभियान चलाया गया। जिसमें वृक्ष तथा जल का महत्व बताकर जन-जन को  जागरुक किया गया, इसी क्रम में आज उत्तराखण्ड के सुदूर पौड़ी गढ़वाल में युवाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वहीं उत्तराखंड संयोजक वीर गुर्जर ने वृक्ष व जल का महत्व बताते हुए कहा कि वृक्ष मनुष्य के जीवन में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान रखते हैं, मनुष्य द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड वृक्ष ग्रहण कर मनुष्य को आक्सीजन उपलब्ध कराते हैं इससे हमे शुद्ध वायु में सांस लेते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाने के साथ-साथ हमारा कर्तव्य है कि वृक्ष कटान को भी रोका जाए। उन्होंने कहा कि वृक्ष के साथ साथ जल भी हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जल के बिना जीवन नहीं है। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या लगातार हमारे देश में बढ़ रही है जिसका संज्ञान हमें लेना बहुत जरूरी है पेयजल को जरूरत से ज्यादा प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य प्रणाली के लिए जल और वृक्ष अधिक से अधिक बचाएं। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ीयो को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours