समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। एमआईवीटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ज्वालापुर हरिद्वार का वार्षिक कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास व घूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शील फाउंडेशन के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने बच्चों का हर्षवर्धन किया।छोटे बड़े बच्चो ने ग्रुप डांस, कविता, देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी दर्शको का मन मोह लिया। वहीं शील फाउंडेशन के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य होते है।
और बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देना हमारा पहला कर्तव्य है। जिससे आगे चलकर यही बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, विज्ञानिक और अच्छे नेता बनकर देश की सेवा कर सके। मेनेजिंग डायरेक्टर मनोज रावत ने भी अपने इंस्टिट्यूट की उपलब्धियो के बारे में सबको विस्तार पूर्वक बताया, अमन जहां को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर, यश नेगी को बेस्ट स्माल परफॉरमेंस, आकांक्षा सैनी को बेस्ट परफॉरमेंस ऑफ़ द डांस, आदित्य को बेस्ट गाने पर पुरस्कृत किया गया।
अनामिका, पूनम, और पूजा नेगी को फौजी गुरूप सॉन्ग की सबने भूरी भूरी प्रशंशा की। कार्यक्रम का संचालन नीमा ने किया। इस अवसर पर ममता रावत, वी पी सक्सेना, विशाल भटनागर, मनीष, मोनिका और इंस्टिट्यूट के बच्चो और उनके पेरेंट्स ने भी भाग लिया, अंत में सभी प्रतिभाशाली बच्चो को मुख्य अतिथि विभास सिन्हा द्वारा पारितोषिक वितरण भी किया गया।








Post A Comment:
0 comments so far,add yours