समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। डाक कावड़ के चलते चारों ओर से धर्म नगरी में शिवभक्तों का जाम वाड़ा लगा हुआ है चारों ओर से शिवभक्त वाहनों की कतारें में लक कर गंगा घाटों पर प्रस्थान कर रहे हैं तथा गंगाजल लेकर गत्तंवय की ओर लौट रहे है। लेकिन प्रशासन की घोर लापरवाही शिवभक्तों पर भारी पड़ रही है शिवभक्त अपनी जान जोखिम में डालकर हरिद्वार गंगा घाटों पर पहुंच रहे हैं इसी क्रम में ज्वालापुर लक्सर रोड पर स्थित गांव सराय में शिवभक्तों का वाहन झूलते हुए बिजली के तारों में जा अटका। बड़ी मशक्कत के बाद शिवभक्तों द्वारा सड़क के बीचो बीच झूलते तारों को लकड़ी की छड़ी से ऊपर उठाकर वाहन को निकाला गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली नहीं थी अन्यथा शिवभक्तों के साथ बड़ा हादसा भी घट सकता था। प्रशासन कांवड़ मेले को मीटिंग में ही पूर्ण रूप से व्यवस्था दुरुस्त कराने के दावे करता रहा। लेकिन धरातल पर कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। शिवभक्त चारों ओर से अपनी जान जोखिम में डालकर धर्म नगरी पहुंच रहे हैं चारों ओर सड़कों का बुरा हाल है सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे मौत को दावत दे रहे हैं फुल, रपटे ध्वस्त है इसके उपरांत भी प्रशासन कांवड़ मेले की व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे कर रहा है शासन-प्रशासन हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर फूलों की वर्षा कर दिखाने में लगा है कि शासन-प्रशासन आने वाले शिवभक्तों की सेवा में कितना सचेत है लेकिन जमीन पर चलने के लिए शिवभक्तो का स्वागत टूटी-फूटी सड़कों से किया जा रहा है। सरकार द्वारा कांवड़ मेले के लिए भारी भरकम बजट पास होनेे के बाद भी प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours