हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इक्कड़ खुर्द गांव निवासी पत्रकार नौशाद अली पुत्र खलील अहमद ने पथरी थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर में बताया गया कि इक्कड़ खुर्द गांव में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म को लेकर घटी घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो रहा है जिसके चलते फेसबुक व्हाट्सएप पर घटना से संबंधित पोस्ट भी डाली जा रही है उन्होंने बताया कि घटना के आरोपी से संबंधित एक फोटो जो 19 जुलाई 2017 की पथरी थाने में तैनात पुलिसकर्मी मुकेश उनियाल के साथ है उसे पुलिसकर्मी मुकेश उनियाल के ही व्हाट्सएप पर डाली गई है और अफवाह फैलाई गई है कि यह फोटो नौशाद अली पत्रकार ने डाली है फोटो डॉक्टर मुबारिक और मुकेश उनियाल की किसी शादी समारोह की खींची हुई है जिसमें कुछ लोगों की साजिश के चलते पत्रकार नौशाद अली को बदनाम करने की नियत से अफवाह फैलाई जा रही है कि डॉक्टर मुबारिक को पुलिसकर्मी मुकेश उनियाल ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके चलते पुलिसकर्मी मुकेश उनियाल ने पत्रकार नौशाद अली से बात की और यह मामला गलत पाया गया। इस परिकर्ण को देखते हुए पत्रकार नौशाद अली को किसी षडयंत्र में भी फंसाया या जनहानि पहुंचाई जा सकती है। नौशाद अली ने थाना अध्यक्ष से इस संबंध में गहनता से जांच कर व्हाट्सएप पर फोटो लोड करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वही सी० ओ० राजन सिंह का कहना है कि इस तरह की झूठी अफवाह की पूर्ण रूप से जांच होगी और जांच में दोषियों केे विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई पुलिस द्वारा अमल में लाई जाएगी, इस तरह की अफवाहों को फैलाने वाले व्यक्तियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours