हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर में आगामी 15 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले के संबंध में एसपीओ मोटर मैकेनिक एवं वेल्डिंग करने वालों से मिटिंग की है आपको बता दे जहां आलाधिकारी दिन प्रतिदिन मीटिंग कर सभी विभागों के अधिकारियों को कांवड़ मेले को सकुशल निर्विघ्न संपन्न कराने को लेकर मीटिंग कर रहे हैं तो वही कोतवाली ज्वालापुर में विकास भारद्वाज द्वारा एसपीओ एवं मोटर मैकेनिक वेल्डिंग करने वालों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें आवश्यक निर्देश दिए गए हैं मोटर मैकेनिक व वेल्डर को निर्देशित किया गया है कि कावड़ियों की मोटरसाइकिल के साइलेंसर में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यदि कोई मैकेनिक करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, वहीं विकास भारद्वाज ने बताया कि कांवड़ मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने में हमारा सहयोग करें और अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, कूड़ा कचरा इकट्ठा ना होने दें, अपनी दुकानों के सामने बेफिजूल वाहन ना खड़े करें और ना खड़े करने दे जरूरत पड़ने पर पुलिस प्रशासन को तुरंत अवगत कराएं, और झूठी अफवाहों से बचे झूठी अफवाहों पर ध्यान ना दें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours