हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। राज्य उत्तराखंड पुलिस में आज भी ऐसे नौजवान मौजूद हैं जिन्होंने अपने जीवन में सच्चाई और ईमानदारी के रास्तों पर चलकर कई क्षेत्रों में कामयाबी हासिल कर ऊंचाइयों को छुआ है। या फिर यूं कहें कि उन्होंने कामयाबी के कई मुकाम हासिल किए हैं। ऐसे ही जांबाज, ईमानदार, कर्मठ और अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील एस०आई० प्रकाश चन्द्र लक्सर कोतवाली में तैनात है। एस०आई० प्रकाश चन्द्र भी इन्ही जवानों में एक हैं जिन्होंने अपने जीवन में इमानदारी और जांबाजी की कई मिसाले देकर जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई और कामयाबी हासिल की हैं। कुछ पुलिस नौजवान पैसे के लिए नहीं बल्कि देश और जनता के हितों में कार्य करते हैं उनमें एक नाम एस०आई० प्रकाश चन्द्र जो केवल पीड़ितों को इंसाफ और पुलिस विभाग का नाम रोशन करने में लगे रहते हैं जिन्हें विभाग की ओर से कई अहम तरह की जिम्मेदारियां सौंपी गई, जिन पर वह हमेशा खरा उतरते हैं। विभागीय अधिकारी भी उन पर आंखें बंद कर भरोसा कर संतुष्ट रहते हैं इनका इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजो से भरा हुआ है जिनमें से मुख्यतह सारेगामापा, क्लोजप अंताक्षरी,1999 में सेमीफाइनल तक पहुंचे है उत्तराखंड पुलिस के ओकेस्टरा के प्रभारी भी रह चुके हैं। कुमायिनी फिल्मो में भी काम कर उत्तराखंड के कल्चर को आगे बढाने का कार्य भी किया है भारतीय शास्त्रीय संगीत भी ग्वालियर से सीखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ऐसे है उत्तराखंड पुलिस के तेज तर्रार एस० आई० प्रकाश चन्द्र, एस०आई० प्रकाश चन्द्र अपराधियों में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं इनकेे क्षेत्र में अपराधी अपराध करने के लिए दस बार सोचने को मजबूर होता है इनकी इमानदारी और पीड़ित के प्रति संवेदनशीलता को पुलिसकर्मी ही नहीं उस शहर के लोग भी याद रखते हैं जहां यह तैनात रहते हैं इनकी इमानदारी के साथ निष्पक्षता ने पीड़ितों को इंसाफ भी दिलाया है कोई संगीन वारदात हो या मामूली शिकायत एस०आई० प्रकाश चन्द्र ईमानदारी के साथ पीड़ित को इंसाफ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ते, आपको बताते चलें कि राजनेता हो या अफसर कद्दरवाद लोगों द्वारा की गई सिफारिश को शालीनता के साथ सुनते और पीड़ित के खिलाफ दबाव महसूस होते ही शिफारिश मानने से इनकार कर देते हैं इन्हीं विशेषताओं के चलते हर नागरिक एस० आई० प्रकाश चन्द्र पर पूर्ण रूप से इंसाफ का भरोसा करते हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours