हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के अंतर्गत गांव गाडोवाली में पुलिस द्वारा एक युवक का शव कब्र से निकाला गया है जानकारी के अनुसार लगभग तीन माह पहले गाडोवाली गांव के शाकिब पुत्र मुस्तकीम 19 वर्ष का शव उसके चाचा के घर पर लटका हुआ मिला था जिसको आनन-फानन में दफनाया गया।
देखें वीडियो
दफनाने के चार दिन बाद मृतक के भाई साजिद ने अपने चाचा के लड़के राकिब के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। लेकिन कार्रवाई ना होने के बाद साजिद ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। तथा कोर्ट के आदेश पर पुलिस द्वारा 9/5/2019 को मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने आज कोर्ट के आदेश को अमल मेें लाते हुए अगली कार्रवाई कर शव को कब्र से निकाल कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिज दिया है। जैसे ही कब्र से शव निकालने की सूचना ग्राम वासियों को लगी मौके पर धीरे धीरे लोगों की भीड़ खट्टा होने लगी। और शव निकालने की पूर्ण प्रक्रिया का नजारा देखने में लगे रहे।
वहीं मौके पर तैनात पीएससी तथा पथरी पुलिस बल के जवान भी सतर्कता के साथ डटे रहे। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शाकिब के शव को कब से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार आशीष घीड़ीयाल, पथरी थाना अध्यक्ष गोविन्द कुमार, एस० आई० गजेन्द्र सिंह रावत, एस० आई० रघुवीरसिंह बिस्ट, कॉस्टेबल मुकेश उनियाल, जसवेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान तालिब हसन आदि रिस्तेदार व ग्रामवासियो की मौजूदगी में शव को कब्र से बहार निकाला गया।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours