हरिद्वार की गूंज (24*7)
(संजय राजपूत) मेरठ। गौतमबुद्दनगर जिले के जिलाधिकारी बी एन सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं उनके सहयोगी अधिकारियों के द्वारा जनपद में  ओवर रेट शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित कर रहे हैं। इस अभियान के दौरान  विगत दिवस देर रात्रि विदेशी मदिरा की दुकान खेड़ा धर्मपुरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय बिक्रेता अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर मदिरा की बिक्री करता हुआ पाया गया। उक्त विदेशी मदिरा की दुकान के अनुज्ञापन को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए सीज कर दिया गया है और दुकान के अनुज्ञापी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में यह अभियान जनपद में निरंतर रूप से संचालित है और यदि पूरे जनपद में किसी भी दुकान पर शराब एवं बीयर ओवर रेट बिक्री हुई पाई जाएगी तो संबंधित के विरूद्ध इसी प्रकार कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours