हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो)  रुड़की। बिहार में विगत दिनों में चमकी बुखार से हुई सैकड़ों बच्चों की अकाल मृत्यु से परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए नगर के सिविल लाइन स्थित कार्यक्रम में शहीद चंद्रशेखर चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।वक्ताओं द्वारा ने घटना को दुखद बताते हुए कहा गया कि यह बिहार प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए दुख की घड़ी है और इसमें प्रत्येक भारतीय पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। वक्ताओं का यह भी कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना कि बेटी बचाओ-बेटी बेटी पढ़ाओ को साकार करने की दिशा में जो कदम बढ़ाए जा रहे हैं, उसको सफल बनाने के लिए बिहार जैसे राज्य में मासूम बच्चों की अकाल मृत्यु के समय उन्हें बेहतर उपचार तथा उनकी सहायता के लिए उचित कदम उठाये जाने की आवश्यकता है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा नेता गौरव गोयल, नगर अध्यक्ष सुनील साहनी, पूर्व सभासद संजीव शर्मा, संयोजक राखी शर्मा, राजन गोयल, विकास चौधरी, टेक बल्लभ, पूनम सिंह, ममता राणा, मिथिलेश राठी, गौरव शर्मा, नईम सिद्दीकी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours