हरिद्वार की गूंज (24*7)

1।देर रात अवैध खनन के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

रात भर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

रात भर मचा रहा खनन माफियाओं में हड़कंप
कई माफिया वाहन छोड़कर हुए फरार

(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है जिस पर प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा था बार-बार शिकायत मिलने के बावजूद भी अवैध खनन के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही थी इसी क्रम में लक्सर एसडीएम ने सख्त कार्रवाई करते हुए लगभग दो दर्जन वाहनों को अवैध खनन में सीज कर दिया है
देखें वीडियो: लक्सर एसडीएम सोहन सिंह सैनी

जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। लक्सर एसडीएम सोहन सिंह सैनी का कहना है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेकिन वही स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन प्रशासन की मिलीभगत से ही होता रहा है सैकड़ों शिकायतों के बावजूद लक्सर एसडीएम ने 2 दर्जन वाहनों को सीज कर बड़ी कार्रवाई बताते हुए अपनी पीठ थपथपाते नजर आ रहे हैं  अब देखना यह होगा कि क्या लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन रुक पाएगा या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आखिर इस अवैध खनन से लक्सर क्षेत्रवासियों को कब निजात मिल पाएगी यह भी अपने आप में बड़ा सवाल है क्योंकि अवैध खनन से लदे वाहन आए दिन हादसों का सबब बनेे रहे हैं खनन माफिया रात और दिन धड़ल्ले से अवैध खनन करते रहते हैं  प्रशासन इन अवैध खनन माफियाओं के सामने बोना नजर आता है लक्सर क्षेत्र में  यह पहली कार्रवाई है जब इतने बड़े स्तर पर खनन माफियाओं के खिलाफ अवैध खनन में कार्रवाई हुई है यह खनन माफिया सरकार को आए दिन लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours