हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। देश की अग्रणी शैक्षिक संस्था कंपीटीशन केयर इंस्टीट्यूट (सीसीआई) रुड़की के निदेशक डॉ.विवेक जैन को देश तथा विदेशों में अनेक कैरियर वर्कशॉप एवं सेमिनार में उच्च स्थान प्राप्त करने तथा देश के हजारों छात्र-छात्राओं के सरकारी व निजी क्षेत्र में कैरियर की शिक्षा प्रदान करने एवं उच्च कैरियर कोचिंग शैक्षिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में नोएडा की जीआईएसआर फाउंडेशन द्वारा इंटरनेशनल एकेडमिक एंड रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड-2019 से सम्मानित किया गया है।अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से कैरियर मार्गदर्शन योग्यता प्राप्त तथा गढ़वाल विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले डॉ.जैन को उक्त् अवार्ड मिलने से क्षेत्र के शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में प्रसन्नता पाई जा रही है।डॉ.विवेक जैन का कहना है कि उनका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए देश के शिक्षा से वंचित गरीब तथा मध्यम वर्ग के छात्रों का मार्गदर्शन करना है।उनका कहना है कि हमेशा से ही उनका यह प्रयास रहा है कि कम से कम आर्थिक बोझ डालकर अधिक से अधिक कैरियर बनाने तथा शिक्षा के अवसर छात्रों को मिले यही उनके जीवन का मूल उद्देश्य है।उन्होंने बताया कि उनके संस्थान से शिक्षा प्राप्त सैकड़ों छात्र-छात्राएं आज अनेकों सरकारी तथा गैर-सरकारी संस्थानों में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।डॉ.जैन को उक्त् अवार्ड मिलने पर उत्तर प्रदेश टेक्निकल विश्वविद्यालय के कुलपति डा.प्रोफेसर आर.के.खंडाल,शिक्षा निदेशक श्रीमती लीला प्रदीप,प्रोफेसर अरुण शर्मा,साहित्यकार अफजल मंगलौरी,प्रोफेसर शैलेंद्र मिश्रा,नगर विधायक प्रदीप बत्रा, प्रोफेसर अबसार काजमी,प्रोफेसर राजेश चंद्रा,पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन तथा भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ नेता पी.सी.जैन आदि ने उनको उक्त् अवॉर्ड मिलने पर अपनी ओर से बधाई दी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours