हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। रुड़की कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में लक्सर तहसील परिसर में रुड़की के निलंबित यातायात निरीक्षक विपेंद्र सिंह को तत्काल बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा पंद्रह दिन के अंदर अंदर उन्हें बहाल करने की मांग की मांग को लेकर एसडीएम सोहन सिंह सैनी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।ज्ञापन पत्र में कांग्रेस सेवादल की और चेतावनी दी गई कि यदि पंद्रह दिन के अंदर रुड़की के यातायात निरीक्षक विपेंद्र सिंह को बहाल ना किया गया तो कांग्रेस सेवादल रुड़की में प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन प्रेषित करने के बाद रस्तौगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की चारों धाम यात्रा के दौरान लगने वाले ऐतिहासिक जाम की जिम्मेदार भाजपा सरकार है,ऐ.सी.वाले हरे परदों में बैठने वाले पुलिस के बड़े अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के बजाये उत्तराखंड की भाजपा सरकार पूरे राज्य में केवल रुड़की के यातायात निरीक्षक को निलंबित कर भरी दोपहरी में सड़क पर ड्यूटी देने वाले छोटे पुलिस कर्मियों का अपमान कर रही हैं उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल ऐसी कार्यवाही का घोर विरोध करता है।रस्तौगी ने कहा कि यदि विपेंद्र सिंह को जल्द बहाल ना किया गया तो कांग्रेस सेवादल रुड़की में प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंकेगा।ज्ञापन प्रेषित करने वालों में सोनू चौधरी,अश्वनी सैनी, दिनेश कुमार,रीना गुप्ता,बीना रस्तौगी,मोहन सैनी,मुकेश सैनी, देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours