हरिद्वार की गूंज (24*7)
(संजय राजपूत) मेरठ। नगर क्षेत्र के समस्त थाना थानों से संबंधित पैरोकारों की मीटिंग पुलिस अधीक्षक (नगर) द्वारा की गई, समस्त क्षेत्राधिकारी भी मीटिंग में उपस्थित रहे। उनको केस वाईज केस  और तिथिवार काजलिस्ट सही प्रारूप में तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र से संबंधित पास्को एक्ट के संबंधित मुकदमें, जो चिन्हित किए गए हैं, जो फास्ट ट्रैक कोर्ट या अन्य कोर्ट में चल रहे हैं, प्रभावी पैरवी करके उसमें अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर सजा दिलवाने के कार्य को प्राथमिकता पर लिया जाए। ऐसे केस की कोर्ट की प्रत्येक तिथि पर इसकी समीक्षा करके अवगत कराया जाए, इसका निकट पर्यवेक्षण संबंधित क्षेत्राधिकारी करना सुनिश्चित करेंगे, जिससेप्रभावी पैरवी करके कम से कम समय में अभियुक्तों को सज़ा दिलाया जा सके। इसके साथ ही जो पैरोकार अपने-अपने मामलों में प्रभावी पैरवी करा कर सजा दिलाने का कार्य करेंगे, उनको पुरस्कृत भी किया जाएगा, इसके अतिरिक्त अन्य जो भी केस है, उनकी समीक्षा करके  प्रभावी पैरवी थाना प्रभारी के स्तर से हो इसके लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours