हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पदार्था स्थित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिलाअस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बादशाहपुर निवासी व्यक्ति वीरेंद्र सिंह पुत्र प्रेमसिंह 30 वर्ष ज्वालापुर शादी समारोह से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह पदार्था व रानीमाजरा के बीच पहुचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क किनारे चौड़ीकरण के लिये खोदे गये फुटपात में जा गिरा। राहगीरो की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने उस व्यक्ति को जाकर देखा, तो वह बेहोश स्थिति में पड़ा था। राहगीरो की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उठाकर धनपुरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा चिकित्सको ने उसे म्रतक घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी म्रतक व्यक्ति के परिजनों को दे दी है। चोकी प्रभारी देवेंद्र पंत ने बताया अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। म्रतक व्यक्ति को जिलाअस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours