हरिद्वार की गूंज (24*7)
(संजय राजपूत) मेरठ। थाना मेडिकल पुलिस और एंटी ह्यूमन की टीम ने शास्त्रीनगर में आज सेक्स रैकेट का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार यहां स्थित एक किराए के मकान में देहव्यापार का रैकेट चलाया जा रहा था। आपको बता दे कि यूपी पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद सेक्स रैकेट जोर शोर से चल रहे है. इसी को लेकर पुलिस रोज छापेमारी भी कर रही है. इसी मामले में यूपी के मेरठ महानगर की पॉश कॉलोनियों में पुलिस लगातार देह व्यापार के धंधे का खुलासा कर रही है। हाल ही में जहां कंकरखेड़ा में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया था। वहीं रविवार को एंटी ह्यूमन की टीम ने मेडिकल थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर में एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए दो महिला समेत चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में जुट गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours