हरिद्वार की गूंज (24*7)

सावधान: अब मैसेज भेजकर डाटा और रकम उड़ा रहे साइबर ठग

(रजत चौहान) देहरादून। अगर आपके पास अंजान नंबर से कोई एसएमएस या ईमेल से कोई लिंक आए तो उसे क्लिक न करें, क्योंकि ऐसा करने से आप ऑनलाइन ठगों का शिकार बन सकते हैं। हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान शातिरों ने खुद को किसी सामान का डीलर बताकर पीड़ित से संपर्क किया। उन्होंने सामान खरीदने पर पीड़ित को भुगतान के लिए एसएमएस या ईमेल भेजा। इनमें मौजूद लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और शातिर ने उसकी रकम उड़ा ली। पीड़ित कारोबारी अपने ऑफिस के लिए फर्नीचर खरीदने के लिए एक वेबसाइट पर सर्चकर रहे थे। इस दौरान हैकर ने खुद का परिचय सेना के रिटायर्ड अधिकारी के रूप में दिया। आरोपी ने सस्ते दाम पर फर्नीचर देने का लालच देकर पीड़ित को फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज भेजा।पीड़ित को झांसे में लेने को मैसेज में ‘एडयूपीआई मनी' लिखा था। मैसेज में एक लिंक था, जिसमें मैलवेयर वायरस था, जिसे क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और बैंक डिटेल हासिल कर उन्हें ढाईलाख का चूना लगा दिया गया। ऐसे शातिर लोगों से सावधान रहें और किसी मैसेज या ईमेल आईडी फोन पर आने पर जल्दी बाजी ना करें पहले पड़े उसके बाद क्लिक करें हो सकता हो अगर वो आपका ही मैसेज है, शातिर लोग आपके साथ भी ऐसा कर सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours