हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर द्रोणा होटल के कांफ्रेंस हाल में जल बिरादरी की एक बैठक गंगा अविरल का यात्रा संदेश कार्यक्रम के रूप में आयोजित की गई। गंगा अविरल यात्रा संदेश 23 मई 2019 माना केदारनाथ से शुरू होकर 3 जून को द्रोणा होटल देहरादून में संपन्न की गई। इस अवसर पर जल पुरुष राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, सुनील, काला, बीपी मेंठानी, भगवती प्रसाद भट्ट, मनोज ध्यानी, निर्मला बिष्ट, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल तथा अन्य कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जन संगठनों से जुड़े बुद्धिजीवी समाजसेवी पत्रकार तथा विभिन्न पार्टियों से जुड़े लोगों द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पर्यावरण दिवस से पूर्व इस कार्यक्रम को आयोजित कर यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि विश्व आस्था के प्रतीक पवित्र पावनी जीवनदायिनी गंगा की अविरल लता तथा पवित्रता व अस्मिता को छिन्न-भिन्न करने के लिए सभी दलों के राजनेताओं ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और 22 हजार करोड़ का बजट गंगा सफाई के नाम पर ठिकाने लगा दिया। इस अवसर पर भोपाल सिंह चौधरी ने कहा कि गंगा प्रतिवर्ष अपनी सफाई स्वयं कर लेती है। जिसके लिए बजट निर्गत करने की जरूरत नहीं और यह कार्य आदि अनादि काल से होता आ रहा है। श्री मोहन सिंह गांव वासी ने कहा कि यह प्रश्न विचारणीय है कि गंगा की अविरल और स्वच्छता को कौन खंडित कर रहा है और इसकी सफाई की आवश्यकता क्यों पड़ी, इसके लिए लोगों की जागरूकता बहुत जरूरी है कि वह गंगा को गंदा ना करें। गंगा क्या किसी भी नदी को गंदा ना करें, यह भविष्य के लिए बहुत सुखदाई होगा, कार्यक्रम के संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि गंगा को साफ करने के लिए बजट कि नहीं गंगा को गंदा न किए जाने की आवश्यकता है आरटीआई क्लब के अध्यक्ष श्री बीपी मैथानी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए गंगा ही नहीं बल्कि विश्व की समस्त नदियां साफ व स्वच्छ होनी चाहिए। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता है इस बैठक में अपना परिवार उत्तराखंड महिला में उत्तराखंड आरटीआई क्लब, आरटीआई लोक सेवा संगठन, नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति, फ्रेंड्स ऑफ हिमालय गैरसैंण राजधानी निर्माण संगठन तथा अन्य कई संगठनों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जल बिरादरी की बीना देवी तथा चौधरी भोपाल सिंह आरटीआई क्लब के अमर एस धुनता आरटीआई लोक सेवा के मनोज ध्यानी महिला मंच की निर्मला बिष्ट, नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति के अमर सिंह कश्यप, राजेश कुमार अपना परिवार की भगवती प्रसाद भट्ट ,आशा टम्टा, कन्हैया लाल, बलदेव शाह, विजय नथानी, सुमन थापा तथा सुमन सेमवाल, अशोक कर्णवाल, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र कोठियाल, सुमन सकलानी सहित सैकड़ों बुद्धिजीवी पत्रकार एवं समाजसेवियों ने प्रतिभाग किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours