हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। दसवीं सब जूनियर महिला बॉक्सिंग नेशनल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में करने भाजपा के नेता गौरव गोयल द्वारा कोर कॉलेज में दीप प्रज्वलित कर किया तथा रिंग पर मौजूद दोनों बॉक्सरों का गौरव गोयल द्वारा हाथ मिला कर शुभारंभ किया गया।दो नन्हे-मुन्ने बच्चियों स्मृति तोमर तथा प्रांजल शर्मा द्वारा प्रतियोगिता से पूर्व नृत्य की प्रस्तुती दी गयी।इस तीन दिवसीय इस दसवीं सब जूनियर महिला बॉक्सिंग नेशनल प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए,
गौरव गोयल ने कहा कि यह खेल अपने आप में एक अद्भुत खेल है इसके माध्यम से प्रतिभागी इस खेल में जहां अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने तो वहीं इसके माध्यम से अपना वह अपने देश व प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। उन्होंने खेल प्रतिभागियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी तथा अच्छा खेल प्रदर्शित करने और इस खेल प्रतियोगिता में उच्च स्थान प्राप्त कर आगे बढ़ने की परेड की भी प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि डेट ऑफ वेलफेयर वीके सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल से बच्चों का मनोबल बढ़ता है तथा इस तरह की प्रतियोगिताओं में महिला एवं बालिकाओं का भाग लेना उनकी शक्ति को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की बालिकाएं व महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है तथा वह खेल ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सुरक्षा एवं निर्माण कार्य को भी बखूबी अंजाम दे रही हैं। इस अवसर पर आइएबीएफ के जनरल सेक्रेटरी राकेश ठाकरान, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव अनुज कुमार, ओमप्रकाश बढ़ाना, रजिया, मृणालिका अत्रे, समीर, विशाल तोमर,अनूप शर्मा, अनुराग कौशिक, शिवम् शर्मा, अमन गेरा, गौरव मेंदीरत्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे प्रतियोगिता का संचालन भूपेंद्र सिंह द्वारा किया गया।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours