हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस द्वारा कावड़ मेले की जा रही पुलिस व्यवस्थाओ एवं अन्य जानकारी की सूचना जनता तक पहुचाये जाने हेतु एसएसपी द्वारा बनाया गया कांवड़ मेला फेसबुक पेज दिनांक 27.6.2019 को कावड़ मेला 2019 को सकुशल संपन्न कराये जाने को हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही पुलिस व्यस्थाओ व अन्य जानकारी की सूचना आम जनता तक पहुचाये जाने हेतु एसएसपी के निर्देशानुसार फेसबुक पेज बनाया गया है,
(kanwarmela2019gmail.com) जिसमें कांवड़ मेले के संबंध में सारी जानकारी आम नागरिक प्राप्त कर सकते हैं फेसबुक में हरिद्वार में कांवड़ के लिए की जाने वाली व्यवस्थाएं एवं यातायात प्लान की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, इसके अलावा पुलिस के द्वारा हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान व मध्य प्रदेश में 8 टीमें भेजी गई हैं जिनके पास कांवड़ मेले के संबंध में पम्पलेट, पोस्टर आदि दिए गए हैं ताक सरहदी राज्यों को पूर्ण जानकारी मिल सके, भेजी गई टीमों एवं सरहदी राज्यों के कावंड़ नोडल अधिकारियों को भी इस व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया है ताकि कोई भी सूचना तत्काल व्हाट्सएप के माध्यम से सर्व सम्बंधित को भेजी जा सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours