हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर।।लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खानपुर बह्रमपुर में पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लिए घूम रहा है पुलिस आनन-फानन में गांव में पहुंची और घेराबंदी कर अवैध तमंचा लिए घूम रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। जिसके पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है पुलिस उस व्यक्ति को पकड़कर लक्सर कोतवाली ले आई। जहां पर उससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना नाम पंकज पुत्र वेद प्रकाश ग्राम बह्रमपुर खानपुर बताया है वहीं कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस व्यक्ति की पहले भी शिकायत मिली थी कि एक व्यत्ति अवैध असला लेकर घूमता है  मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की आज भी है व्यक्ति अवैध तमंचा के साथ घूम रहा है जिस पर लक्सर पुलिस मय फोर्स के मौके पर पहुंची और चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा हैं। आरोपी के पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है जिसको आर्म्स एक्ट के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours