हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार शिवलोक कॉलोनी के पास टिबड़ी क्षेत्र में शराब कांड प्रकरण अब तूल पकड़ता जा रहा है, शराब कांड में दोषियों को सजा दिलाने वह निर्दोष लोगों पर किए गए फर्जी मुकदमा को वापस लेने की मांग को लेकर आज पहाड़ी महासभा रजिस्टर्ड ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जन्मेजय खंडूरी को ज्ञापन प्रस्तुत किया, ज्ञापन में पहाड़ी महासभा के संरक्षक जे०पी० पांडे, संरक्षक सतीश जोशी, अध्यक्ष दिनेश सकलानी, महामंत्री विपुल दंड रियाल, जगमोहन सिंह नेगी, धर्मानंद जुयाल व मधुसूदन थपलियाल चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के जिला उपाध्यक्ष पूर्व सभासद बाल किशन सहित भारी संख्या में पहाड़ी महासभा के पदा धिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि शराब माफियाओं द्वारा निर्दोष लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है, और निर्दोष लोगों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, ज्ञापन में कहा कि पुलिस पर हाथ उठाने वाला सिर्फ एक व्यक्ति है, और मुकदमे समस्त लोगों पर किए जा रहे हैं, वार्ड नं० 16 शिवलोक कॉलोनी पार्षद निशा नौडियाल एवं राकेश नौडियाल वह उनके परिजन कहीं भी न मारपीट में थे, ना किसी प्रकार से किसी दंगे फसाद में थे परंतु उनके विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है, हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में मांग की गई कि दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए और निर्दोष लोगों पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लिए जाएं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours