हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार राज्य आंदोलनकारियों की 24, 25 व 26 जून को संपन्न विधानसभा सत्र में विधायक श्री प्रीतम सिंह द्वारा नियम 58 के तहत उठाई गई मांगों पर एक भी मांग का निराकरण न किए जाने पर राज्य आंदोलनकारी अत्याधिक आक्रोशित हैं चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को प्रेषित हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में जवाब दो कि आपने अपने ढाई साल के कार्यकाल में कितनी बार राज्य आंदोलनकारियों से वार्ता की वह सैकड़ों ज्ञापन देने के पश्चात कितनी मांगे पूरी की ज्ञापन में यह भी कहा कि आपके द्वारा राज्य आंदोलनकारियों की घोर उपेक्षा पर राज्य आंदोलनकारी सामूहिक आत्मदाह का मन बना रहे हैं, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे ने कहा कि संपन्न विधानसभा सत्र में राज्य सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को एक बार फिर से झुनझुना थमा दिया और पूर्व सरकारों द्वारा दी गई सुविधाओं के संबंध में कह रहे हैं, कि हम सुविधाओं में कोई कटौती नहीं कर रहे हैं, इसका मतलब स्पष्ट है, कि इनका मन कटौती करने के मूड में है, पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार को अत्याधिक घमंड हो गया है, कि डबल इंजन की सरकार है, कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता अब मुख्यमंत्री आवास पर राज्य आंदोलनकारी सामूहिक आत्मदाह का मन बना रहे हैं, उन्होंने कहा कि शायद सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर भूल गई थी, जिन कुर्सी पर आप लोग विराजमान हो वह राज्य आंदोलनकारियों की ही कुर्बानियों की देन है, ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे, जिला महामंत्री जगमोहन सिंह नेगी, जिला प्रवक्ता भीमसेन रावत, समिति की हां चिन्हित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश जैन, महामंत्री दिनेश धीमान, राजेश गुप्ता व रामदेव मौर्य आदि प्रमुख रूप से थे, सिटी मजिस्ट्रेट की अनुपस्थिति में कार्यालय प्रभारी को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours