हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। एसिड अटैक पीडि़त युवती तीन वर्षों से अधिकारियों के यहां कार्रवाई की मांग को लेकर चक्कर लगाने को मजबूर है। युवती ने आरोपित पक्ष पर स्वयं को झूठे मुकदमें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक स्थानीय पुलिस भी आरोपित पक्ष की मदद कर रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसे कानून से इंसाफ नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करेगी।
           देखें वीडियो: पीड़िता महिला
पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाने कोतवाली पहुंची गांव बास्तम निवासी एसिड अटैक पीडि़त युवती ने मीडिया को बताया कि रंजिश के चलते वर्ष 2016 में क्षेत्र के गांव साधारणपुर निवासी युवक ने एसिड अटैक कर दिया था। जिसमें उसका चहेरा बुरी तरह से झुलस गया था। आरोपित के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने ढाई वर्ष बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन पुलिस आज तक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीडि़त युवती के मुताबिक पुलिस आरोपित को खुला संरक्षण दे रही है। जिसके चलते उसे व उसके परिवार को आरोपित पक्ष के लोग मुकदमा वापिस लेने के लिए धमकी दे रहे है। आरोप लगाया कि आरोपित पक्ष उसे झूठे मुकदमें में फांसने की साजिश रच रहा है। लेकिन पुलिस इसके बाद भी आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह लखऊन स्थित सीएम आवास के सामने आत्मदाह करेगी। पीडि़ता ने आरोपित पक्ष के लोगों से परिवार के लोगों को जान की खतरा भी बताया। वहीं, सीओ अजय शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, पुलिस की ओर से पीडि़ता को इंसाफ मिलेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours