हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री दीपक रावत ने एसएसपी हरिद्वार श्री जन्मेजय खंडूरी के साथ आगामी कांवड़ मेला को जाम मुक्त तथा शहर के अंदर यातायात को सुचारू बनाये रखने के उद्देश्य से हिल बाई पास मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी तथा वन विभाग के अधिकारियों को कई जगह से धंस चुके मार्ग को पुर्ननिर्माण तथा मलबा सफाई कराये जाने की आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी कांवड़ मेला एवं हरिद्वार जनपद में लगने वाले मेले, पर्वों आदि पर ट्रेफिक मैनेजमेंट के लिए यह एक बहुत अच्छा वैकल्पिक मार्ग है, जिसको दुरुस्त कराया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपात काल की स्थिति में यह बहुत अच्छा वैकल्पिक मार्ग हो सकता है। निरीक्षण में सिटी मजिस्ट्रेट श्री जगदीश लाल, एसडीएम हरिद्वार श्रीमती कुश्म चौहान एसपी सिटी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी दीपक यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours