हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार धर्म नगरी के तथा गंगा जमुनी संस्कृति के रूप में विश्व मे विख्यात है, धर्म नगरी से विश्व में हिन्दु मुस्लिम एकता का संदेश जाता है, पूरी दुनिया से लोग हरिद्वार में अपनी अपनी आस्था के मुताबिक मन्नतें मांगने आते हैं, 
लेकिन ये देखें धर्म नगरी के रोगी बेल वाला क्षेत्र मे जगह जगह गन्दगी का नजारा दुकान और रास्तों पर अतिक्रमण पर अतिक्रमण प्लेट फार्म पर लगभग सभी दुकानों पर अवैध बिजली के कनेक्शन लगे हैं, 
उन्हीं अवैध कनेक्शनों पर दुकान वालों ने बड़ी बड़ी लाईटें जला रखी है, बड़े बड़े फ्रिज और टी०वी० चल रहे हैं, आखिर इतने बड़े बड़े बुरे कार्य धर्म नगरी में हो रहे है, कौन जिम्मेदार है, इसका आम जनता राजनीति लोग या हरिद्वार का प्रशासन कहीं ना कहीं कोई तो जिम्मेदार है, ही जो अपनी जिम्मेदारियों से मुंह चुरा रहा है, लेकिन अब तक आम जनता को भी आवाज उठानी चाहिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours