हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर उर्फ इक्कड़ कला के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के सामने पानी भरने से छात्र-छात्राओं के साथ साथ राहगीरों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
                         देखें वीडियो
यह मार्ग इक्कड़ खुर्दा का मुख्य मार्ग है जिस पर पानी भरने से आए दिन छात्र-छात्राओं से लेकर राहगीर भी गंभीर रूप से चोटिल हो चुके है।
     देखें वीडियो: प्रधानाचार्य पुष्प भारती
वहीं प्रधानाचार्य पुष्प भारती ने बताया कि इस समस्या को लेकर हमने कई जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया हैं। लेकिन किसी ने समस्या का कोई भी समाधान नहीं किया। उन्होंने ने बताया कि अब ग्राम प्रधान ने आश्वासन दिया है
 देखें वीडियो: ग्राम प्रधान मोहम्मद हारून
कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। वही ग्राम प्रधान मोहम्मद हारुन ने बताया कि पानी की निकासी न होने के कारण मार्ग पर पानी भरा हुआ है। तथा जल्द ही इस मार्ग की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के चलते यह काम रुका हुआ है आचार संहिता हटने के तुरंत बाद ही दोनों साईड की नालिया और टाइल्स सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में मच्छरों के आंतक से निजात दिलाने के लिए दवाई का छिड़काव भी करवाया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours