हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आईआरबी द्वितीय हरिद्वार में 9 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सेनानायक अरुण मोहन जोशी ने सभी कार्मिकों को बधाई दी। उप सेनानायक मनीषा जोशी की उपस्थिति में शस्त्र पूजा, की गई। उसके उपरांत जवानों की कैरम प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। शायकाल वाहिनी के आर्केस्ट्रा द्वारा गायन एवम मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसका सभी कार्मिकों ने आनंद लिया। तदोपरांत वाहिनी में उपस्थित सभी कार्मिको के लिए बड़े खाने का आयोजन किया गया जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी एवम प्रभारी शिविरपाल नरेश जखमोला ने बताया कि आईआरबी द्वितीय की स्थापना 40 वी वाहिनी परिसर में ही 1-5-2010 में हुई थी। इस अवसर पर जयकृत भंडारी सु0 सैन्य सहायक, गोपाल बिष्ट प्रभारी दलनायक आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours