हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर में आज रेलवे पुलिस सिविल पुलिस ने मिलकर चेकिंग अभियान चलाया बीती 18 अप्रैल को रुड़की रेलवे स्टेशन मास्टर को एक धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें रुड़की लक्सर हरिद्वार वह देहरादून को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी
देखें वीडियो
जिस पर संज्ञान लेते हुए लक्सर रेलवे स्टेशन पर आज भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बारीकी से सघन चेकिंग अभियान चला गया, इस अभियान में लक्सर रेलवे पुलिस व लक्सर सिविल पुलिस ने हिस्सा लिया, भारी पुलिस फोर्स के साथ स्टेशन की बारीकी से जांच की गई,
देखें वीडियो:
मनोज कत्त्याल एडिशनल एसपी
इस जांच में रेलवे सुरक्षा बल के एडिशनल एसपी मनोज कत्त्याल लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह लक्सर एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने मिलकर लक्सर रेलवे स्टेशन का मुआयना किया,
देखें वीडियो: सोहन सिंह सैनी
एसडीएम लक्सर
वहां पर मिलने वाली खामियों का पता लगाया सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खामियों को निपटाने के दिशा में हर संभव प्रयास करने के निर्देश जारी किए गए, एडिशनल एसपी जीआरपी मनोज कुमार कत्त्याल ने आम आदमियों से भी लक्सर रेलवे स्टेशन की खामियों के बारे में जानकारी हासिल की जिसमें लोगों ने बताया कि लक्सर रेलवे स्टेशन चारों ओर से खुला है इसमें जब जो जहां से चाहे एंट्री कर सकता है लक्सर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं है लोगों ने कहा कि लक्सर रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए कोई बाधा रहित मार्ग भी नहीं है मेन बाजार से होते हुए यात्रियों को रेलवे स्टेशन पहुंचना पड़ता है अगर कहीं कोई अप्रिय घटना घट जाए तो भी लक्सर रेलवे स्टेशन पर अतिशीघ्र पहुंचने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है बाजार में भीड़भाड़ होने के कारण कभी-कभी स्टेशन तक पहुंचने के लिए जाम जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए एडिशनल एसपी मनोज कुमार ने कहा कि इन सब पर विचार-विमर्श कर इनका समाधान जल्दी ही निकाला जाएगा, एसडीएम सोहन सिंह सैनी कहा की जल्दी ही एक बैठक बुलाई जाएगी जिस पर आम लोगों की राय लेते हुए इन सभी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours