हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। बर्फ खाने में खड़े रहड़े में करंट आने के कारण मजदूरी कर रहे युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोषित परिजनों ने कोतवाली पहुंच फैक्ट्री स्वामी व ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। 
                         देखें वीडियो
हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक पक्ष की ओर से किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर नहीं दी गई थी। नगर के घांसमंडी स्थित एक बर्फखाने में हरिनगर निवासी अमरपाल (३२) बर्फ सप्लाई का काम करता था। 
                        देखें वीडियो
बुद्धवार की सुबह भी वह फैक्ट्री से बर्फ लेने के लिए गया था। फैक्ट्री से बर्फ रेहड़े में लादने के दौरान अचानक रेहड़ा बिजली के तार से छू गया जिससे उसमें करंट दौड़ गया। रेहड़े में करंट आने के कारा अमरपाल गंभीर रुप से झुलस गया। अमरपाल को आनन फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन उपचार के लिए मुजफ्फरनगर ले जाने के दौरान ही अमरपाल ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में हुई अमरपाल की मौत से बदहवास परिजनों शव सीएचसी में रख कोतवाली पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोग पुलिस से बर्फ फैक्ट्री के ठेकेदार और बर्फखाने के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक परिवार ने कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी थी। कोतवाली प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मृतक पक्ष और बर्फ कराखाना ठेकेदार के बीच बातचीत चल रही है। यदि उन्हें तहरीर दी जाती है तो पुलिस अवश्य कार्यवाही करेगी। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours