हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। दरगाहपुर गांव में मदरसे को लेकर दो समुदायों के बीच में काफी पुराना विवाद चल रहा है। जो फिलहाल नैनीताल हाईकोर्ट में विचारधीन है
                       देखें वीडियो
हाईकोर्ट ने मदरसे में किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगा रखी है इसके बावजूद एक पक्ष ने रातों रात मदरसे में पानी की पाइप लाइन की फिटिंग कराने के साथ ही पानी की हौद बनवा दी। सुबह इसकी जानकारी मिलते ही गांव में दोनों पक्षों के बीच फिर से तनाव हो गया।
देखें वीडियो: सोहन सिंह सैनी एसडीएम लक्सर
तनाव की सूचना मिलते ही एसडीएम सोहन सिंह, सीओ राजन सिंह, तहसीलदार सुनैना राणा भारी पुलिस फोर्स लेकर गांव पहुंच गए। इस दौरान ग्राम प्रधान सहित काफी ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए थे एसडीएम व सीओ ने उनसे बात की, लेकिन किसी ने भी निर्माण कराने वाले का नाम उन्हें नहीं बताया,
     देखें वीडियो: लक्सर सीओ राजन सिंह
इसके बाद पुलिस ने पाइप की फिटिंग और पानी की हौद तुड़वाने के साथ ही हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर मदरसा संचालकों को किसी भी तरह का निर्माण न करने की सख्त हिदायत भी दी। एसडीएम, सीओ ने बताया कि आगे से गांव में किसी प्रकार का तनाव न हो, इसके लिए मौके पर एक कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई है निर्माण कराने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीएम लक्सर सोहन सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करा दिया गया है और जो अवैध निर्माण किया गया था उसको भी हटा दिया गया है उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में दोबारा निर्माण किया गया, तो निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours